top of page

Smart kitchen tips and triks/बहुत ही उपयोगी किचन टिप्स जो आपके किचन के काम को आसान बना देंगे.

13 जुल॰ 2021
4 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 17 अग॰ 2024



Smart kitchen tips and triks अक्सर ऐसा होता है किचन में काम करते समय हमे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तो हम इस उलझन में पड़ जाते है कि इस समस्या से कैसे निकले . आज मै आपके साथ कुछ बहुत ही उपयोगी किचन टिप्स शेयर करुँगी जो आपके किचन के काम को बहुत ही आसान बनाएगी और आपके साधारण से खाने को टेस्टी भी बनाएगी .



Smart kitchen tips and triks
Smart kitchen tips and triks


Smart kitchen tips and triks1

अनार के छिलके से छोले का रंग काला करे

आप सभी को पता है कि अनार खाने से या अनार का जूस पीने से हम anemic होने से बच सकते है लेकिन क्या आपको पता है कि अनार खाने के बाद हमे इनके छिलकों का क्या करना है .ये छिलके हमारे बहुत काम आ सकते है इन्हें five star होटल के शेफ भी use करते है . छोले बनाते समय हम सब ये चाहते है कि छोले का काला रंग निखर कर आये और इसके लिए हम teabags या आमला का इस्तेमाल करते है लेकिन अगर हम इसकी जगह अनार के कुछ छिलके छोले को काला करने के लिए प्रयोग में लाते है तो छोले का रंग आसानी से काला हो जाता है .



छोले को उबालने से पहले कुछ अनार के छिलके , थोडा सा नमक और पानी डालकर कूकर में पका लेंगे .पकने के बाद आप देखेंगे कि छोलों का रंग काला हो गया है . पकने के बाद अनार के छिलकों को छोलों से निकालकर फ़ेंक दीजिये . आप अनार के छिलकों को सुखाकर भी किसी एयरटाइट जार में रख सकते है और जरुरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते है .



अनार के छिलके से छोले का रंग काला करे
अनार के छिलके से छोले का रंग काला करे


Smart kitchen tips and triks 2

लहुसन छीलकर किसी कांच की जार में भरकर फ्रिज में रख देंगे

रोजमर्रा की भागदौड़ और समय के अभाव में कभी कभी हमे लहसुन को छीलने में बहुत परेशानी होती है और समय भी बर्बाद होता है , हम चाहते है कि हमे छिला हुआ लहुसन मिल जाए . हम लहुसन को पहले से ही छीलकर किसी कांच की जार में भरकर फ्रिज में रख देंगे लेकिन ध्यान रहे लहसुन को जार मे रखते समय लहसुन में या जार में पानी की एक भी बूंद नहीं होनी चाहिए नहीं तो लहसुन ख़राब हो सकता है .



लहुसन छीलकर किसी कांच की जार में भरकर फ्रिज में रख देंगे
लहुसन छीलकर किसी कांच की जार में भरकर फ्रिज में रख देंगे


Smart kitchen tips and triks 3

चाय की छन्नी कैसे साफ़ करे ?

चाय पीने के शौक़ीन तो काफी लोग होते है और घर में इतनी दफा चाय बन जाती है कि छन्नी में चाय पत्ती के छोटे छोटे कण अटक जाते है फिर हमे उस छन्नी से चाय छानने में बहुत दिक्कत होती है .इसके लिए एक बहुत ही आसान टिप्स है गैस जलाकर उस पर छन्नी को खूब अच्छे से गरम कर ले उसके बाद एक टूथब्रश की मदद से जाली को अच्छे से साफ़ कर ले .इस तरीके से छन्नी से बारीक़ से बारीक़ कण भी निकल जाते है .



चाय की छन्नी कैसे साफ़ करे
चाय की छन्नी कैसे साफ़ करे


Smart kitchen tips and triks 4

कूकर में थोडा सा तेल या घी डाल दे .इससे चीजे उबलकर बाहर नहीं आएँगी


जब भी हम कूकर में दाल, छोले , राजमा जैसी चीज बनाते है तो अक्सर ऐसा होता है कि ये उबलकर कूकर से बाहर आने लगती है जिससे बर्तन तो गंदे होते ही है किचन में भी गन्दगी हो जाती है . ऐसा न हो इसके लिए एक बहुत ही आसान टिप्स है , जब भी कूकर में कोई ऐसी चीज बनाये तो कूकर में थोडा सा तेल या घी डाल दे .इससे चीजे उबलकर बाहर नहीं आएँगी और स्वाद भी बढ़ जायेगा .


कूकर में थोडा सा तेल या घी डाल दे .इससे चीजे उबलकर बाहर नहीं आएँगी
कूकर में थोडा सा तेल या घी डाल दे .इससे चीजे उबलकर बाहर नहीं आएँगी


Smart kitchen tips and triks 5

लहसुन अदरक का पेस्ट लम्बे समय तक स्टोर कैसे करे ?

लहसुन अदरक का पेस्ट लम्बे समय तक स्टोर करने के लिए सबसे पहले आप लहसुन और अदरक को बिना पानी डाले मिक्सी में पीस ले ध्यान रखे पेस्ट में लहसुन की मात्रा अदरक से दोगुनी रखनी है .फिर इस पेस्ट को किसी एयरटाइट जार में दो से तीन छोटे चम्मच सरसों का तेल मिलाकर फ्रिज में रख दे और जब जरुरत हो तब इस्तेमाल करे . आप इसे 15 से 20 दिनों तक रखकर इस्तेमाल कर सकते है ये ख़राब नहीं होगा .



लहसुन अदरक का पेस्ट लम्बे समय तक स्टोर कैसे करे
लहसुन अदरक का पेस्ट लम्बे समय तक स्टोर कैसे करे

Smart kitchen tips and triks 6

कच्ची ईंट के टुकड़े से लोहे के बर्तन साफ़ करे


लोहे के बर्तन जैसे कि तवा, कडाही इत्यादि में तेल इतना जम जाता है और इतने ज्यादा गंदे हो जाते है कि उन्हें साफ़ करने में पसीने छूट जाते है , हम उन्हें नींबू, सिरका , ditergent इत्यादि से साफ़ करने की मसक्कत करते है लेकिन वो है कि साफ़ होने का नाम ही नहीं लेते . इन्हें चमकाने का एक बहुत ही पुराना और आसान तरीका है

आप एक कच्ची इंट का टुकड़ा ले ले ये बड़ी आसानी से आपके आसपास ही मिल जायेगा . लोहे का तवा या कडाही को साफ़ करने के लिए उस पर थोडा थोडा पानी डालते हुए इंट के टुकड़े से अच्छे से उस पर घिसे थोड़ी ही देर में ये बर्तन नए जैसे चमकने लगेंगे.



कच्ची ईंट के टुकड़े से लोहे के बर्तन साफ़ करे
कच्ची ईंट के टुकड़े से लोहे के बर्तन साफ़ करे

Smart kitchen tips and triks 7

अदरक लम्बे समय तक स्टोर कैसे करे ?


जब भी हम मार्केट से अदरक खरीद कर लाते है तो वो एक या दो दिन में ही ख़राब होने लगती है , सूखने लगती है और उसमे से बदबू आने लगती है . अदरक लम्बे समय तक ख़राब न हो और ताज़ी बनी रहे इसके लिए अदरक को अच्छे से साफ़ पानी से धुलकर किसी जार में रखकर उसमे साफ़ पानी भरकर उपर से ढकन बंदकर फ्रिज में रख दे . ध्यान रखे हर दुसरे दिन पानी बदल दे . इस तरीके से आप अदरक को महीने भर तक स्टोर करके इस्तेमाल में ला सकते है .



अदरक लम्बे समय तक स्टोर कैसे करे
अदरक लम्बे समय तक स्टोर कैसे करे

Smart kitchen tips and triks 8

भिगोकर रखे हुए अनाज को लम्बे समय तक सुरक्षित कैसे रखे


कभी कभी हम कुछ चीजे जैसे कि छोला, राजमा , दाले इत्यादि को भिगोकर रख देते है लेकिन कभी कभी ऐसा हो जाता है कि वक़्त पर हम उनका इस्तेमाल नहीं कर पाते फिर हमे डर होता है कि ये चीजे ख़राब न हो जाये. उन्हें ज्यादा समय तक कैसे तरोताजा रखा जा सकता है इसके लिए एक आसान टिप्स है -आप उसे धुलकर किसी बर्तन में रख दे और उस बर्तन में इतना पानी भर दे की वो सामग्री पानी में डूबी रही , लेकिन ध्यान रहे कि हर दूसरे दिन उसका पानी जरुर बदल दे और उसे फ्रिज में ही रखे .



भिगोकर  रखे हुए अनाज को लम्बे समय तक सुरक्षित कैसे रखे
भिगोकर रखे हुए अनाज को लम्बे समय तक सुरक्षित कैसे रखे


तो ये थी कुछ उपयोगी किचन टिप्स जो आपके रोजमर्रा के काम को आसान बनाने में काम आएँगी .उम्मीद है ये आपको पसंद आएँगी .

आप इसका वीडियो हमारे youtube चैनल foodzlife पर देख सकते है-










To display the Widget on your site, open Blogs Products Upsell Settings Panel, then open the Dashboard & add Products to your Blog Posts. Within the Editor you will only see a preview of the Widget, the associated Products for this Post will display on your Live Site.

Start your 14 days Free Trial to activate products for more than one post.

icon above or open Settings panel.

Please click on the

1 टिप्पणी

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
अतिथि
17 अग॰ 2024
5 स्टार में से 5 रेटिंग दी गई।

Very useful tips

लाइक

🌿 FOODZLIFE®

Authentic homemade pickles, premium masala powders, natural vinegar, and traditional Indian recipes crafted with quality ingredients and love. Bringing the true taste of Indian kitchens to every home.

✅ 100% Homemade
✅ Premium Quality
✅ Pan India Delivery
✅ Secure Payments

Quick Links

➜ Home

➜ Shop

➜ Pickles

➜ Masala Powders

➜ Recipes

➜ Contact Us

Customer Support

​➜ About Us

➜ Privacy Policy

➜ Shipping Policy

➜ Return Policy

➜ FAQ

CONNECT WITH US

✉️ Email Us
foodzlifeindia@gmail.com

☎️ Call Us
+91 8368845374

📍 Location
Uttar Pradesh, India

FOLLOW US

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • YouTube
  • TikTok
© कॉपीराइट

All content of this blog is copyrighted. It is prohibited to use this content in any book, newspaper, journal, software or distrubuted by any other means, without express written permission.

bottom of page