Delicious Aam Ka Galka Recipe | Cooking Recipes Blog
top of page
  • लेखक की तस्वीरuma rawat

Aam Ka Galka - कच्ची कैरी की लौंजी - गलका - गुड़म्बा

अपडेट करने की तारीख: 22 अक्तू॰ 2021



भारत में कच्चे आम की लौंजी बहुत लोकप्रिय हैं यहां गर्मियों के मौसम में आम बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। सभी घरों में लोग अक्सर इसको बनाते हैं अलग अलग स्थानों पर इसके विभिन्न नाम हैं जैसे कि कच्चे आम की लौंजी, गुड़म्बा,आम का गलका या फिर अमिया की खट्टी मीठी चटनी इसे लोग बड़े ही शौक से खाते हैं।पूड़ी, पराठा या कचौड़ी सभी के साथ इसका बहुत बेहतरीन मेल है आप इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं इसे अक्सर लोग पार्टी के मेन्यू में शामिल करते हैं।


Aam Ka Galka by FoodzLife

गुड़म्बा या कच्चे आम की लौंजी बनाने की विधि (How to make aam ki lounji) -


लौंजी बनाना बड़ा ही आसान है और बहुत कम समय में बन कर तैयार हो जाती हैं आप इसे फ्रीज में 15 से 20 दिनों तक रख कर खा सकते हैं तो आइए देख लेते हैं इसे बनाने की विधि



आवश्यक सामग्री (Ingredients for Aam Ka Galka ) -


600 ग्राम कच्चे आम(Raw Mango)
1/4 tsp कलौंजी(Onion seeds)
1/4 tsp जीरा(cumin seeds)
1/4 tsp सौफ(fennel seeds)
2 tsp भुना हुआ धनिया और जीरे का पाउडर
(साबुत धनिया और जीरा तवे पर भूनकर पीस लें)(Roasted cumin and coriander powder)
2 tbsp किसमिश और मगज के बीज(Raisins and magaz seeds)
1 tbsp बारीक कुटा हुआ सौफ का पाउडर(crushed fennel seeds)
300 gram गुड़ या चीनी(Jaggry or sugar)
1 tsp लाल मिर्च पाउडर(Red Chilli powder)
1 tsp हल्दी पाउडर(Turmeric powder)
सफेद और काला नमक स्वादानुसार(White and black salt according to your taste)


Ingredients for Aam Ka Galka by FoodzLife
Ingredients for Aam Ka Galka

Method (विधि) –


  • सबसे पहले आम को अच्छे से धो कर उसका छिलका उतार दें और उसको टुकड़ो में काट ले और अब 2 से 3 चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसने कलौंजी सौफ और जीरा से तड़का लगाएं। मसालों को चटकने दे

  • इसके बाद तेल में हल्दी डालेंगे फिर हम आम डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेगे। और 2 मिनट तक ढक कर मीडियम आंच पर पकाएं।

  • अब ढक्कन हटा कर उसमें सफेद और काला दोनों नमक स्वादानुसार डालेंगे। उसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालेंगे और फिर अच्छे से भून लेंगे।

  • अब हम इसमे गुड़ या चीनी मिलाएंगे और आधा ग्लास पानी डालेंगे ।पानी हम कम ही डालेंगे क्योंकि आम का अपना रस होता है और गुड़ भी घुल के तरल हो जाता है तो आम अपने रस में ही पक जाएगा इसलिए हम पानी कम डालते है।

  • अब 5 मिनट के लिए ढक कर धीमी आंच पर पकने दें। 5 मिनट बाद हम दोबारा ढक्कन हटा के देखेगे तो आम लगभग नरम हो चुके होंगे

  • अब हम इसमे कूटा हुआ सौफ का पाउडर डालेंगे और एक एक चमच्च किसमिस और मगज के बीज डालेंगे (यह आप्शनल है)।

  • अब दोबारा ढक्कन लगा कर दो मिनट और पकाएं। 2 मिनट बाद हम देखेंगे कि मसाले आपस मे अच्छे से मिक्स हो गए है

  • अब हम अंत मे 2 tsp भुना हुआ जीरा और धनिया पाउडर डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेगे और गैस फ्लेम बन्द करके कुछ देर के लिए ढक्कन से ढक देगे ताकि मसाले अच्छे से आपस मे मिल जाएं।



तो लीजिये बनकर तैयार है आम की खट्टी मीठी लौजी

12 दृश्य0 टिप्पणी

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें

pickle

20190608_155207.jpg
खम्मन ढोकला | Khaman Dhokla recipe in hindi | Gujrati dish

खम्मन ढोकला गुजरात की एक फेमस डिश है यह खाने क्रिस्प और सॉफ्ट है आप यह रेसिपी किसी भी ख़ास मौके पर बना सकते है 

bottom of page