top of page

उत्तराखंड की फेमस थेचौनी रेसिपी। मूली आलू का थिचोडा। Thechwani | Kumaon style mooli ka Thichoda

आज मै बनाऊंगी उत्तराखंड की फेमस मूली और आलू की थेचौनी या थिचवानी , स्वादिष्ट होने के साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। थिचवानी बनाने के लिए सबसे ख़ास होता है सिलबट्टे पर मूली और आलू को थींचना। थींचना एक खास किस्म की क्रिया होती है, जिसे हम हिंदी के कूटना शब्द के समतुल्य रख सकते हैं. अंग्रेजी में इसे क्रश करना कह सकते हैं. इस सब्जी को लोग खाना पसंद करते है कड़ाके की ठण्ड में गरमागरम चावल के साथ। आवश्यक सामग्री 1 Radish(मूली) 2 medium Potato(आलू) 2 medium onion(प्याज़) 2 medium Tomato(टमाटर) 2 Green chilli(हरी मिर्च) 8 garlic cloves(लहसुन) 1/2 inch ginger(अदरख) 1 full tsp Coriander powder(धनिया पाउडर) 1/4 tsp chilli flakes(कुटा लाल मिर्च) 1/2 tsp kashmiri red chilli powder(कश्मीरी मिर्च) 1/2 tsp turmeric powder(हल्दी पाउडर) 1/4 tsp Garam masala powder(गरम मसाला पाउडर) 1/8 tsp or 2 pinch Asafoetida(हींग) 3 tsp salt(नमक) 2 tbsp mustard oil(सरसों का तेल) 1 tsp Hill mustard seeds/jakhiya(जाखिया) 1/2 tsp cumin seeds(ज़ीरा) 2 tbsp Fresh coriander leaves(ताज़ा हरा धनिया) 3 Glass of water(पानी) बनाने की विधि Step 1 एक मूली , दो आलू , दो टमाटर , दो प्याज लेकर उन्हें धुलकर साफ़ कर लेंगे फिर छील लेंगे। आलू , मूली को सिलबट्टे पर थींच या कूट लेंगे। यदि आपके पास सिलबट्टा नहीं है तो आप ओखली में भी कूट सकते है। आलू और मूली को कूट लेने से उसमे से जो स्टार्च निकलता है वह सब्जी को और स्वादिष्ट बना देता है। अब कुटे हुए आलू , मूली को एक बाउल में शिफ्ट कर लेंगे। ५ से ६ कली लहसुन, २ हरी मिर्च , आधा इंच अदरक को मोटा कूट लेंगे। २ टमाटर , २ प्याज को बारीक काट लेंगे। एक बाउल में मसाले तैयार कर लेंगे -एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर , 1/4 tsp chilli flakes(कुटा लाल मिर्च) , 1/2 tsp kashmiri red chilli powder(कश्मीरी मिर्च) , 1/2 tsp turmeric powder(हल्दी पाउडर) , 1/4 tsp Garam masala powder(गरम मसाला पाउडर), 1/8 tsp or 2 pinch Asafoetida(हींग), 3 tsp salt(नमक) में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लेंगे। Step 2 एक कड़ाही में २ बड़े चम्मच सरसों का तेल गरम करेंगे। आप सरसो के तेल की जगह कोई भी तेल ले सकते है। तेल गरम होने पर 1/2 tsp cumin seeds(ज़ीरा) , 1 tsp Hill mustard seeds/jakhiya(जाखिया) मिला देंगे। २ लहसुन की कली को बारीक काटकर मिलाएंगे। लहसुन का कलर चेंज होने पर दो बारीक प्याज डाल देंगे। लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर भून लेंगे। मसालों का पेस्ट और थोड़ा पानी मिला देंगे , धीमी आंच पर भून लेंगे। २ से ३ मिनट तक भूनेंगे जब तक तेल मसालों के ऊपर न आ जाये। अब दो टमाटर काटकर मिला देंगे और अच्छे से भून लेंगे। कुटी हुई मूली और आलू को मिलकर तेज आंच पर अच्छे से भून लेंगे। ग्रेवी अच्छी बने इसके लिए एक या दो बड़े चम्मच बेसन मिलाकर अच्छे से भून लेंगे जब तक बेसन का कच्चापन दूर न हो जाये। ३ गिलास पानी मिलकर १२ मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पका लेंगे। गैस बंद कर देंगे और सब्जी को हरी धनिया से गार्निश करेंगे। मूली आलू का थिचोडा बनकर तैयार है आप इसे गरमागरम चावल के साथ , रोटी या पराठे के साथ या पूड़ी के साथ भी खा सकते है। बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार होती है। हैशटैग #moolialookisabji #thechwani #foodzliferecipe #uttrakhandrecipe #thechoni #thichoda #winterspecialrecipe अगर रेसिपी पसंद आती है तो लाइक , शेयर और कमेंट जरूर करे। आप इसका वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल foodzlife पर देख सकते है। ये भी पढ़िए : प्याज की कचोड़ी जोधपुर वाली हैशटैग #moolialookisabji #thechwani #uttrakhandrecipe #foodzliferecipe

उत्तराखंड की फेमस थेचौनी रेसिपी। मूली आलू का थिचोडा। Thechwani | Kumaon style mooli ka Thichoda

उत्तराखंड की फेमस मूली और आलू की थेचौनी या थिचवानी,इस सब्जी को लोग खाना पसंद करते है कड़ाके की ठण्ड में गरमागरम चावल के साथ।

🌿 FOODZLIFE®

Authentic homemade pickles, premium masala powders, natural vinegar, and traditional Indian recipes crafted with quality ingredients and love. Bringing the true taste of Indian kitchens to every home.

✅ 100% Homemade
✅ Premium Quality
✅ Pan India Delivery
✅ Secure Payments

Quick Links

➜ Home

➜ Shop

➜ Pickles

➜ Masala Powders

➜ Recipes

➜ Contact Us

Customer Support

​➜ About Us

➜ Privacy Policy

➜ Shipping Policy

➜ Return Policy

➜ FAQ

CONNECT WITH US

✉️ Email Us
foodzlifeindia@gmail.com

☎️ Call Us
+91 8368845374

📍 Location
Uttar Pradesh, India

FOLLOW US

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • YouTube
  • TikTok
© कॉपीराइट

All content of this blog is copyrighted. It is prohibited to use this content in any book, newspaper, journal, software or distrubuted by any other means, without express written permission.

bottom of page