top of page

पानीपुरी/दही भल्ले/आलू टिक्की वाली खजूर की चटनी | Khajoor chutney | khajur chatni | Dates recipes

खजूर एक ऐसा फल है जिसे हम पूर्ण आहार की संज्ञा दे सकते हैं, क्यूंकि खजूर में विटामिन, प्रोटीन, रेशे , कार्बोहायड्रेट, और शर्करा मौजूद होती है तो हम इसको एक सम्पूर्ण आहार भी कह सकते हैं. अगर आप कभी भी किसी प्रकार का उपवास रखते हैं तब आप खजूर खाकर अपने आपको उर्जावान रख सकते हैं. खजूर का इस्तेमाल काफी सारे व्यंजनों में किया जा सकता है जैसे कि खजूर किसी भी मिठाई में अपनी मिठास की कला दिखा सकता है, शक्कर का इस्तेमाल न कर के हम किसी भी चीज़ को खजूर से मीठा कर सकते हैं, आप खजूर से केक, पुडिंग या सेब की बर्फी या और भी कई मिठाइयाँ बना सकते हैं, ताज़े हरे खजूर से हम रायता, और तो और आप खजूर से खट्टी मीठी चटनी भी बना कर किसी भी चाट को और भी ज़्यादा स्वादिष्ट हेल्दी बना सकते हैं. खजूर की चटनी हम समोसा, टिक्की, गोलगप्पे, दही भल्ले और भी कई तमाम चीजों के साथ परोस सकते हैं. खजूर अपने आप में एक सम्पूर्ण आहार होने के साथ साथ कई सारी बीमारियों से भी बचाता है. अगर शरीर में खून की कमी हो जाये तो डॉक्टर दवाई के साथ साथ हमको खजूर खाने की भी सलाह देते हैं, अनीमियां में ये मामूली सा खजूर रामबाण का काम करता है, खजूर विटामिन A, B, C का अच्छा स्रोत है, पाचन क्रिया को भी दुरस्त रखने में मदद करता है. तो आज हम इसी खजूर का इस्तेमाल करते हुए कई सारी चीजों में इस्तेमाल होने वाली खजूर की तीखी चटपटी खट्टी मीठी चटनी बनाने की विधि आपके साथ साझा करेंगे और मुझे पूरी आशा है की आप लोग इस चटनी की रेसिपी को ज़रूर सराहेंगे, और अपने घरों में इसको बना कर इसका आनन्द भी उठाएंगे. यह चटनी आप महीने भर फ्रिज के अंदर स्टोर भी कर सकते हैं तो आइये बनाना सीखते हैं खजूर की चटनी बिल्कुल सरल तरीके से. सामग्री: 3/4 कप खजूर(dates) 3 बड़े चम्मच आमचूर पाउडर (dry mango powder) 2 बड़े चम्मच तेल (vegetable oil) 1/2 छोटी चम्मच जीरा (cumin seeds) 1/2 छोटी चम्मच सौंफ (fennel seeds) 1 छोटी चम्मच सोंठ पाउडर (ginger powder) 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (kashmiri red chilli powder) 1/2 छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च (crushed black pepper corn) 3/4 बड़ा चम्मच शक्कर या गुड़ (sugar or jaggery) 1 बड़ा चम्मच सौंफ पाउडर (fennel seeds powder) 1 छोटी चम्मच भुना हुआ धनिया, जीरा, लाल मिर्च पाउडर मिक्स ( roasted whole coriander, cumin, red chilli powder) 1 छोटी चम्मच चाट मसाला(chaat masala) 1 मुट्ठी किशमिस(raisins) नमक स्वाद के अनुसार (salt) बनाने की विधि : खजूर अगर बीज वाले लिए हैं आपने तो सबसे पहला काम उनको उनके बीज से अलग कर लें, बाज़ार में बिना बीज वाले खजूर भी मिलते है, अगर खजूर में थोड़ी बहुत भी गन्दगी है तो उन्हें साफ़ पानी से एक दो बार धुल लीजिए, अगर समय ज्यादा है तो खजूर को 2 से 3 घंटों के लिए या रात में सामान्य तापमान के पानी में भिगएं और अगली सुबह इस्तेमाल में लें. और अगर समय की कमी है तब आप खजूर को गरम पानी में कम से कम दस मिनट के लिए भिगो कर रख दें, दस मिनट के बाद खजूर काफी नरम हो जायेंगे उसके बाद खजूर को चटनी पीसने की मिक्सर जार में उनके पानी के साथ ही डाल दें, आमचूर पाउडर भी शामिल करेंगे, आप आमचूर के स्थान पर इमली का गूदा भी शामिल कर सकते हैं. और अब इन दोनों ही चीज़ों को पीस कर चिकना पेस्ट बना लीजिए , एक पैन या कढ़ाई में तेल गरम करें, तेल गरम होते ही तडके में डालें जीरा और सौंफ और मसालों को चटखने दें, चूल्हे की आंच को मद्ध्यम रखेंगे, जैसे ही मसाले चटख जाएँ चूल्हे की आंच को कम कर देंगे और पैन में डालेंगे खजूर का पेस्ट, जार में लगे रह गए खजूर के पेस्ट को थोड़े पानी की सहायता से निकालकर पैन में शामिल कर लेंगे, और मिला लेंगे, अब चटनी को चटपटा और स्वादिष्ट बनाने के लिए सोंठ का पाउडर, काश्मीरी लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक और कुटी हुई काली मिर्च मिला लेंगे , और साथ में खट्टे को बैलेंस करने के लिए शक्कर मिलायेंगे, आप शक्कर के स्थान पर गुड़ भी शामिल कर सकते हैं, आप शक्कर की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम या ज़्यादा भी कर सकते हैं, अब सभी चीज़ों को अच्छे से मिला लेंगे, अब चटनी में कुछ मेवे मिला सकते हैं अपनी पसंद के अनुसार, हम एक या आधी मुट्ठी के करीब किशमिश मिला लेंगे, किशमिस मिलाने के पहले इनको पानी से धुल लें ताकि चटनी खाते समय मुह के अन्दर किसी भी प्रकार की धुल मिट्टी की किरकिरी न आये, अब हम पीसी हुई सौंफ का पाउडर मिला लेंगे, आंच को मद्धयम से कम पर रखेंगे, अब इस वक़्त अगर आपको चटनी गाढ़ी लगती है तब आप आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पानी भी मिला सकते हैं, अब आंच को बिल्कुल कम कर देंगे और चटनी को ढक्कन लगाकर 5 मिनट के लिए पका लेंगे, 5 मिनट के बाद दक्कन हटा कर देखेंगे, चटनी पक कर तैयार है. चटनी को बहुत ज़्यादा गाढ़ा नहीं करना है, क्यूंकि चटनी ठंडी होने के बाद अपनेआप गाढ़ी हो जाती है, चटनी में एक ख़ास मसाला भुना हुआ साबुत धनिया, जीरा, लाल मिर्च पाउडर जिसमे धनिया जीरा से दोगुनी मात्रा में होता है डालेंगे जो हमारी इस साधारण सी चटनी को स्वादिष्ट बना देगी, ये घर का बना भुना मसाला इस चटनी में जान डाल देगा, अब अंत में चाट मसाला डालकर चटनी को अच्छे से मिला लेंगे और चटनी को परोसेंगे अपनी मनपसन्द चाट या नाश्ते के साथ . लीजिए तैयार है हमारी खट्टी मीठी खजूर की टेस्टी खजूर की चटनी, इस चटनी को आप ठंडा कर के किसी भी कांच की साफ़ और सूखी बोतल में भर कर ढक्कन लगाकर फ्रिज के अंदर रखेंगे और कम से कम एक माह तक इसके लुफ्त उठा सकते हैं अपने मन पसंद व्यंजनों के साथ. कुछ ध्यान देने योग्य बातें : खजूर खरीदते समय हमेशा ध्यान रखें की अच्छी किस्म के खजूर जो साफ़ सुथरा हों और नरम हो वही खरीदें, अगर चटनी बना रहें हैं और खजूर पर धूल मिटटी या किसी प्रकार की गन्दगी है तो उनको पहले पानी से धुलें उसके बाद इस्तेमाल में लें, अगर चटनी को और भी ज्य्ज्दा हेल्दी बनाना है तो शक्कर के स्थान पर गुड़ का इस्तेमाल करें, चटनी को अच्छे से पकाएं ताकि आप चटनी को लम्बे समय तक स्टोर कर पायें, खजूर खाने के बहुत फायदे हैं, चटनी के रूप में इसको खाने में शामिल करें रोज़ाना और स्वस्थ रहें. दोस्तों अगर इस खजूर की चटनी की रेसिपी ने आप सभी के दिल को छुआ है तो आप इस लेख को लाइक देकर हमे और भी प्रोत्साहित करें और रेसिपी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें. आप इस रेसिपी पर अपने महत्वपूर्ण विचार भी प्रकट कर सकते हैं और हमे सलाह भी दे सकते हैं, आप हमें फॉलो भी कर सकते हैं हमे ज्वाइन भी कर सकते हैं. Happy Cooking धन्यवाद अगर आप इस रेसिपी को वीडियो में देखना चाहते हैं तो यहाँ नीचे दिए गए वीडियो को देखें और एन्जॉय करें धन्यवाद.

पानीपुरी/दही भल्ले/आलू टिक्की वाली खजूर की चटनी | Khajoor chutney | khajur chatni | Dates recipes

खजूर की चटनी हम समोसा, टिक्की, गोलगप्पे, दही भल्ले और भी कई तमाम चीजों के साथ परोस सकते हैं

🌿 FOODZLIFE®

Authentic homemade pickles, premium masala powders, natural vinegar, and traditional Indian recipes crafted with quality ingredients and love. Bringing the true taste of Indian kitchens to every home.

✅ 100% Homemade
✅ Premium Quality
✅ Pan India Delivery
✅ Secure Payments

Quick Links

➜ Home

➜ Shop

➜ Pickles

➜ Masala Powders

➜ Recipes

➜ Contact Us

Customer Support

​➜ About Us

➜ Privacy Policy

➜ Shipping Policy

➜ Return Policy

➜ FAQ

CONNECT WITH US

✉️ Email Us
foodzlifeindia@gmail.com

☎️ Call Us
+91 8368845374

📍 Location
Uttar Pradesh, India

FOLLOW US

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • YouTube
  • TikTok
© कॉपीराइट

All content of this blog is copyrighted. It is prohibited to use this content in any book, newspaper, journal, software or distrubuted by any other means, without express written permission.

bottom of page