भयंकर सर्दी से बचने का उपाय बेसन का सुड़का | foodzlife.com
अपडेट करने की तारीख: 10 मार्च 2024
भयंकर सर्दी से बचने का ये घरेलू नुस्खा है बेसन का शीरा या सुड़का ये सेहतमंद भी है और बहुत स्वादिष्ट भी | सर्दी दूर होने के साथ ही इसके पीने से आपको एनर्जी भी मिलेगी और आप सर्दी , जुकाम से भी बचे रहेंगे | इसे बनाना भी बहुत आसान है | ये घरेलू नुस्खा हमारे बड़े बुजुर्गो द्वारा ईजाद किया गया है | बेसन की तासीर गरम होती है और बादाम भी गरम होता है इसीलिए ये सर्दियों में इतना ज्यादा कारगर है |
आवश्यक सामग्री
6 चम्मच बेसन
3 चम्मच देशी घी
3 चम्मच चीनी (चीनी आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है )
3 चम्मच बादाम का पाउडर (बादाम का पाउडर का बनाने के लिए लगभग 3 चम्मच बादाम , 5 से 6 हरी इलाइची और थोड़ी कालीमिर्च लेकर पाउडर बना ले )
3 कप दूध
बनाने की विधि
पैन गरम करेंगे
पैन में 3 चम्मच देशी घी डालेंगे
6 चम्मच बेसन डालेंगे
बेसन को देशी घी में तब तक भूने जब तक उसमे से सोंधी सी खुशबू न आने लगे और कलर ब्राउन हो जाये .
कम आंच पर भूनना है , तेज आंच पर बेसन जल सकता है .
3 कप दूध मिला दे
बराबर चलाते रहे ताकि बेसन की गुठलिया न पड़े
गैस की आंच तेज कर दे , लगातार चलाते रहे
थोडा गाढ़ा होने पर 3 चम्मच चीनी मिला दे
3 चम्मच बादाम का पाउडर मिला दे
गैस की आंच बंद कर दे , बेसन का सुड़का बनकर तैयार है . गर्मागर्म परोसे |
अगर रेसिपी पसंद आये तो लाइक, शेयर और कमेंट जरुर करे |
आप इस रेसिपी का विडियो हमारे youtube चैनल foodzlife पर देख सकते है
To display the Widget on your site, open Blogs Products Upsell Settings Panel, then open the Dashboard & add Products to your Blog Posts. Within the Editor you will only see a preview of the Widget, the associated Products for this Post will display on your Live Site.
Start your 14 days Free Trial to activate products for more than one post.
icon above or open Settings panel.
Please click on the





टिप्पणियां