top of page

फूली-फूली बाजरे की रोटी-Bajre ki Roti

15 दिस॰ 2021
3 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 9 अक्टू॰ 2023











bajre ki roti banane ki vidhi
How to make Bajre ki Roti


आमतौर पर हम सभी के घरों में गेंहूं के आटे से बनी रोटियां ही खायी जाती हैं लेकिन जहाँ गेहू हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है वही बाजरा हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है -


  1. बाजरा पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ ही कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है।

  2. बाजरा खाने से एनर्जी मिलती है. ये ऊर्जा एक बहुत अच्छा स्त्रोत है. इसके अलावा अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो भी बाजरा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा. दरअसल, बाजरा खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है. जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

  3. बाजरा कोलस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है. इसके अलावा ये मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी अच्छा स्त्रोत है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार है।

  4. बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक हैं. बाजरा खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है.

  5. बाजरा कैंसर से बचाव में सहायक है. पर ये न केवल कैंसर से बचाव में सहायक है बल्कि इसके नियमित सेवन से डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है. डायबिटीज के मरीजों को इसके नियमित सेवन की सलाह दी जाती है.

आज मैं बनाऊँगी स्वादिष्ट बाजरे की रोटी जो बनाने में भी आसान है और बहुत स्वादिष्ट भी। काफी लोगो को ये शिकायत होती है कि उनसे बाजरे की रोटी बनती नहीं है , फूलती नहीं है या टूट जाती है तो मेरी इस स्पेशल ट्रिक से आपकी बाजरे की रोटी टूटेगी नहीं फूलेगी भी और आराम से बन भी जाएगी |

इसके अलावा आप कौन सी रेसिपी चाहते हैं वह भी कमेंट में जरूर बताएं।



आवश्यक सामग्री for Bajre ki Roti

  • १ कप बाजरे का आटा

  • १ कप उबला पानी

  • नमक स्वादानुसार




Bajre ki Roti बनाने की विधि


  • गैस पर एक कड़ाही में १ कप पानी उबालेंगे एक चौथाई चम्मच नमक मिला देंगे। आँच को तेज रखना है , ढक्कन लगाकर पानी में एक उबाल आने देंगे।


  • Boiled 1 cup water

  • अब गैस की आंच को धीमा करके १ कप बाजरे का आटा मिला देंगे।


  • bajre ka aata mila denge

  • पानी और बाजरे का आटा बराबर अनुपात में लेना है मतलब जितना आटा लेना है उतना ही पानी लेना है

|

  • गरम पानी में ही अच्छे से मिक्स कर लेना है |


  • mix well

  • गैस की आंच बंद कर देंगे और आटे को लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रखेगे |

  • एक बर्तन या परात ले लेंगे उसमे थोडा सा तेल या घी लगा लेंगे .


  • apply oil in bowl

  • आटे को परात में शिफ्ट कर लेंगे |

  • हथेली के पिछले हिस्से से आटा को अच्छी तरह से मसल लेंगे , थोडा सा पानी हथेली में लगा लेंगे , जिससे आटा मुलायम बन सके |


  • make a soft dow

  • बाजरे का मुलायम और सॉफ्ट आटा बनकर तैयार है |


  • soft flour is ready

  • अब हमें छोटी या बड़ी जैसी भी रोटी बनानी है उसके अनुसार आटे के लड्डू बना लेंगे .


  • make boll for roti



  • ढककर रख देंगे ताकि सूखे नहीं .

  • एक बाल लेकर उसे अच्छे से चिकना करेंगे

  • सुखा आटा या परथन लगाकर रोटी बेल लेंगे , आप परथन के लिए बाजरे का आटा या गेहू का आटा भी ले सकते है |


  • roti bel lenge

  • सारी रोटियां बेल कर रख लीजिए फिर सेकिए |

  • तवा गरम कर लेंगे . तवा गरम होने पर ही हम इसपे रोटी डालेंगे .

  • एक तरफ भूरी चित्तिया पड़ने पर ही रोटी पलटे |

  • दूसरी तरफ भी भूरी चित्तिया पड़ने पर ही रोटी पलटे |


  • roti senk lenge

  • आप चाहे तो तवा पर ही दबा दबाकर कर रोटी सेक सकते है

  • गैस की आंच पर भी दोनों तरफ से सेक सकते है , ये रोटी गुब्बारे की तरह फूलती है .


  • bajre ki roti taiyar hai





  • आप पानी वाली बाजरे की रोटी भी बना सकते हो ये भी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है . इसके लिए रोटी सकते समय दोनों तरफ पानी लगाकर सेक लीजिए .


  • बाजरे की रोटी बनकर तैयार है . आप इन पर देशी घी या मक्खन लगाकर साग , सब्जी , चटनी या दाल के साथ लुत्फ़ उठा सकते है | ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और सेहतमंद भी। सर्दियों में इन्हे खाने का अपना अलग ही मजा है।


  • apply ghee or butter


अगर रेसिपी पसंद आती है तो लाइक, शेयर और कमेंट जरुर करे . आप इस रेसिपी का विडियो हमारे youtube चैनल foodzlife पर देख सकते है |









To display the Widget on your site, open Blogs Products Upsell Settings Panel, then open the Dashboard & add Products to your Blog Posts. Within the Editor you will only see a preview of the Widget, the associated Products for this Post will display on your Live Site.

Start your 14 days Free Trial to activate products for more than one post.

icon above or open Settings panel.

Please click on the

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें

🌿 FOODZLIFE®

Authentic homemade pickles, premium masala powders, natural vinegar, and traditional Indian recipes crafted with quality ingredients and love. Bringing the true taste of Indian kitchens to every home.

✅ 100% Homemade
✅ Premium Quality
✅ Pan India Delivery
✅ Secure Payments

Quick Links

➜ Home

➜ Shop

➜ Pickles

➜ Masala Powders

➜ Recipes

➜ Contact Us

Customer Support

➜ About Us

➜ Privacy Policy

➜ Shipping Policy

➜ Return Policy

➜ FAQ

CONNECT WITH US

✉️ Email Us
foodzlifeindia@gmail.com

☎️ Call Us
+91 8368845374

📍 Location
Uttar Pradesh, India

FOLLOW US

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • YouTube
  • TikTok
© कॉपीराइट

All content of this blog is copyrighted. It is prohibited to use this content in any book, newspaper, journal, software or distrubuted by any other means, without express written permission.

bottom of page