top of page

मक्की दी रोटी बिना टूटे एकदम नरम फूली फूली इतनी आसान है रेसिपी कि देखते ही बना लोगे | Winter Special

  • लेखक की तस्वीर: uma rawat
    uma rawat
  • 8 दिस॰ 2021
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 11 दिस॰ 2021


सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसो का साग तो सभी को बहुत पसंद होता है। मक्की या मक्का हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। मक्की में फॉलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है जो गर्भवती महिलाओ के लिए और उनके आने वाले शिशु के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह वजन कम करने में , आँखों की रौशनी बढ़ाने में , खून बढ़ाने में , डायबिटीज़ और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है। मक्की के आटे की बनी रोटी बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होती है।




सामग्री

  • २ कप मक्की का आटा

  • १ कप गरम पानी

बनाने की विधि

  • एक कड़ाही में पानी गरम कर लेंगे , पानी को खौलने तक गरम करना है। कड़ाही में एक कप पानी ले लेंगे ढक्कन लगा देंगे और उबाल आने देंगे। आंच तेज रखेंगे।



  • अब आंच धीमी कर देंगे और २ कप मक्की का आटा मिला देंगे।



  • पानी और आटे को १ : २ के अनुपात में लेंगे , मतलब जितना आटा लेंगे उसका आधा पानी लेंगे

  • आटे को पानी में अच्छे से मिला लेंगे , गैस की आंच बंद कर देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे।



  • ऊपर से थोड़ा पानी छिड़क देंगे।

  • ढक्कन लगाकर १५ मिनट के लिए रख देंगे।

  • उसके बाद किसी परात या आटा गूथने वाले बर्तन में शिफ्ट कर लेंगे।



  • हथेली के पिछले हिस्से से अच्छे से मसल मसल कर आटे को गूथ लेंगे।



  • अगर आटा dry लगे तो थोड़ा पानी छिड़क लीजिये फिर गूथिये।

  • आटे को मुलायम होने तक गूथना है।

  • हाथो में थोड़ा सा घी या तेल या सूखा आटा लगाकर लोइयां बना लीजिये।


  • ढककर रख देंगे ताकि लोइयां सूखे नहीं।

  • एक लोई लेकर उसको बेलने से पहले हथेली की मदद से चौकी पर मसल लेंगे फिर बेलन की मदद से बेलेंगे।

  • सूखे आटे का परथन लगाकर बेल लेंगे , आप इन्हे जितना मोटा या पतला बेलना चाहे बेल सकते है ये टूटेगी नहीं।

  • सारी रोटियां बेल कर रख लेंगे फिर सेकेंगे।



  • रोटी सेकने के लिए तवा को अच्छा गरम कर लेंगे और तेज आंच पर सेंक लेंगे।

  • एक तरफ सफ़ेद चित्तियाँ पड़ने पर रोटी को पलट दे।

  • कलछी या कपडे से दबाकर सेक लेंगे।

  • फिर चूल्हे पर दोनों तरफ से सेंक लेंगे।





गरमागरम मक्की की रोटी बनकर तैयार है आप इन्हे सरसों का साग , अचार , चटनी के साथ खा सकते है। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और सेहतमंद भी। सर्दियों में इन्हे खाने का अपना अलग ही मजा है।

अगर रेसिपी पसंद आती है तो लाइक , शेयर और कमेंट जरूर करे। आप इसका वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल foodzlife पर देख सकते है।





To display the Widget on your site, open Blogs Products Upsell Settings Panel, then open the Dashboard & add Products to your Blog Posts. Within the Editor you will only see a preview of the Widget, the associated Products for this Post will display on your Live Site.

Start your 14 days Free Trial to activate products for more than one post.

icon above or open Settings panel.

Please click on the

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें

🌿 FOODZLIFE®

Authentic homemade pickles, premium masala powders, natural vinegar, and traditional Indian recipes crafted with quality ingredients and love. Bringing the true taste of Indian kitchens to every home.

✅ 100% Homemade
✅ Premium Quality
✅ Pan India Delivery
✅ Secure Payments

Quick Links

➜ Home

➜ Shop

➜ Pickles

➜ Masala Powders

➜ Recipes

➜ Contact Us

Customer Support

➜ About Us

➜ Privacy Policy

➜ Shipping Policy

➜ Return Policy

➜ FAQ

CONNECT WITH US

✉️ Email Us
foodzlifeindia@gmail.com

☎️ Call Us
+91 8368845374

📍 Location
Uttar Pradesh, India

FOLLOW US

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • YouTube
  • TikTok
© कॉपीराइट

All content of this blog is copyrighted. It is prohibited to use this content in any book, newspaper, journal, software or distrubuted by any other means, without express written permission.

bottom of page