Homemade Garam Masala Recipe | असली हलवाई वाला गरम मसाला पाउडर | Foodzlife
- uma rawat
- 14 सित॰ 2025
- 2 मिनट पठन
क्या आप भी चाहते हैं कि आपके खाने में हलवाई जैसा स्वाद आए? 🤔
आज हम लेकर आए हैं घर पर गरम मसाला पाउडर बनाने की परफेक्ट रेसिपी।
यह मसाला इतना खुशबूदार और स्वादिष्ट है कि मार्केट का कोई भी पैक मसाला इसका मुकाबला नहीं कर पाएगा।

👉 इसे आप 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं और किसी भी वेज, नॉनवेज या पार्टी वाली डिश में डालकर असली शाही स्वाद पा सकते हैं।
गरम मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients)
50 ग्राम साबुत धनिया
40 ग्राम जीरा
20 ग्राम शाह जीरा
10 ग्राम दालचीनी
12 ग्राम बड़ी इलायची
10 ग्राम छोटी इलायची
10 ग्राम लौंग
5–6 ग्राम स्टार एनीज़ (फूल चकरी)
10 ग्राम पीपली
6 ग्राम जावित्री (Mace)
50 ग्राम काली मिर्च
20 ग्राम कबाब चीनी
2 जायफल
10 ग्राम खसखस (पोस्ता दाना)
10–15 तेजपत्ते
10 ग्राम कश्मीरी लाल मिर्च
5–6 ग्राम रतनजोत
1 बड़ा चम्मच सोंठ पाउडर
गरम मसाला पाउडर बनाने की विधि (Step-by-Step Method)
Step 1: मसालों को रोस्ट करना
सभी साबुत मसालों को एक पैन या कढ़ाई में हल्का सा ड्राई रोस्ट करें।
ध्यान रखें कि मसाले जले नहीं, बस उनकी नमी निकल जाए और खुशबू आने लगे।
Step 2: मसाले ठंडे करना
रोस्ट किए हुए मसालों को पूरी तरह ठंडा होने दें।
दालचीनी और तेजपत्ते को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
Step 3: मसालों को पीसना
मिक्सर जार में थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेकर मसालों को बारीक पाउडर बना लें।
पिसते समय 1 बड़ा चम्मच सोंठ पाउडर मिलाएं।
Step 4: स्टोर करना
तैयार मसाले को प्लेट में फैलाकर ठंडा करें।
फिर एयरटाइट जार में भरकर 6 महीने तक स्टोर करें।
गरम मसाला का इस्तेमाल कहाँ करें?
सब्ज़ियों और करी में
वेज और नॉनवेज डिशेज़ में
बिरयानी, पुलाव और छोले–राजमा में
पार्टी वाले ग्रेवी डिशेज़ में
👉 इस मसाले से हर डिश में आएगा हलवाई जैसा शाही स्वाद और खुशबू।
#Foodzlife #GaramMasala #HomemadeMasala #MasalaPowder #IndianMasala #HomemadeGaramMasala #HalwaiStyleMasala #IndianSpices #DesiMasala #MasalaRecipe #HomemadeMasalaPowder #IndianKitchen #SpiceMix #CookingTips #IndianRecipes #TraditionalMasala #HomemadeSpices #MasalaLovers #KitchenSecrets #DesiTadka
To display the Widget on your site, open Blogs Products Upsell Settings Panel, then open the Dashboard & add Products to your Blog Posts. Within the Editor you will only see a preview of the Widget, the associated Products for this Post will display on your Live Site.
Start your 14 days Free Trial to activate products for more than one post.
icon above or open Settings panel.
Please click on the





टिप्पणियां