top of page

होली स्पेशल चटपटी दही गुजिया- Dahi Gujiya

  • लेखक की तस्वीर: uma rawat
    uma rawat
  • 4 मार्च 2024
  • 4 मिनट पठन


Dahi Gujiya भारत त्योहारों का देश है | त्यौहार होली हो या दिवाली , क्रिसमस हो या ईद कुछ विशेष पकवान तो जरूर बनते है | त्योहारों पर मेहमानों का भी आना - जाना लगा रहता है | अगर आप अपने परिवार के लिए या मेहमानों के लिए कुछ स्वादिष्ट व्यंजन परोसना चाहते है तो चटपटी दही की गुजिया एक बहुत अच्छा विकल्प है |

इस दही की गुजिया को दही भल्ला या दही वड़ा की तरह ही तैयार किया जाता है परंतु इसमें पड़ने वाली सामग्री थोड़ी अलग होती है | ये मावा गुजिया से भी अलग होती है | मैंने इस लेख में दही की गुजिया बनाने का सबसे आसान तरीका बताया है |





Dahi Gujiya Recipe
Dahi Gujiya Recipe



सामग्री: for Dahi Gujiya

  • 3/4 कप उरद दाल का आटा

  • 1/2 कप पानी

  • नमक

  • 1/4 कप मावा

  • 2 बड़े चम्मच मिक्स ड्राई फ्रूट्स

  • केसर दूध

  • 2 से 3 हरी इलायची पाउडर

  • 1 बड़ा चम्मच चीनी

  • मीठा दही

  • इमली की चटनी

  • हरी धनिया की चटनी

Dahi Gujiya बनाने की विधि

स्टेप 1

तीन चौथाई कप उरद दाल का आटा लेकर थोड़ा - थोड़ा पानी डालते हुए डो बनाने के कंबाइंड करे ज्यादा लूज़ कंबाइंड नहीं करना है , 30 मिनट के लिए ढककर रख दे | अगर आपके पास उरद दाल का आटा नहीं है तो धुली उरद दाल को पीसकर भी ये रेसिपी बना सकते है |





स्टेप 2

स्टफ़िंग तैयार कर ले , एक चौथाई कप मावा लेकर थोड़ी चीनी डालकर भूनकर ठंडा करे फिर उसमे 2 से 3 चम्मच केसर का दूध या थोड़ा सा केसरिया रंग और 2 से 3 हरी इलायची पाउडर मिलाएं 2 बड़े चम्मच मिक्स ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स करे |




स्टेप 3

तैयार दाल के डो को थोड़ा -थोड़ा पानी छिड़कते हुए किसी बर्तन में अच्छे से फेंट ले , ध्यान रखे एक ही दिशा फेंटना है , हल्का सा नमक मिलाकर फेंटे , एक ही दिशा में फेंटने से गुजिया काफी सॉफ्ट बनेंगी | २ चुटकी खाने वाला सोडा मिलाये और 5 मिनट के रेस्ट पर रखे |



स्टेप 4

तैयार बैटर को चेक करे ये गुजिया के लिए परफेक्ट है या नहीं इसके लिए एक बाउल में पानी भरे और फिर थोड़ा सा डोव लेकर पानी में डाले अगर ये पानी के ऊपर तैरता रहता है तो ये गुजिया के लिए परफेक्ट है , और अगर नीचे बैठ जाता है तो इसे थोड़ी देर और फेंट ले |




स्टेप 5

गुजिया तलने के लिए एक कड़ाही में तेल अच्छे से गरम करे फिर गैस की आंच धीमी कर दे ,साथ ही गुजिया बनाने की प्रक्रिया शुरू करे , मैं गुजिया बनाने के 2 तरीके बताऊँगी आपको जो भी तरीका आसान लगे आप वो तरीका अपना सकते है | पहला तरीका - आप एक मुलायम पॉलीशीट ले ले या फिर दूध का थैला भी ले सकते हो इसके ऊपर थोड़ा सा बैटर रखकर , हाँथ में पानी लगाकर थोड़ा चपटा करते हुए दबाये फिर उसके ऊपर थोड़ा सा मावा का तैयार भरावन भरे और ऊपर से गुजिया का आकार दे | हाँथ में पानी जरूर लगाए नहीं तो गुजिया हांथो में चिपककर टूट सकती है | दूसरा तरीका - आप पॉलीशीट की जगह एक साफ़ सुथरा कॉटन का कपडा ले और उसे गीला कर ले फिर इसी प्रक्रिया से गुजिया बना ले |



स्टेप 6

गुजिया को 2 राउंड में तलना है , गुजिया तलने के लिए हाँथ में पानी लगाकर हलके गुजिया को पॉलीशीट या कपडे से बाहर निकाले , तेल मध्यम गरम करे , गैस की आंच धीमी कर दे फिर एक एक गुजिया कड़ाही में डालते हुए हलकी सुनहरी होने तक तले , पहली बार में इसी तरह सारी गुजिया तल ले |

स्टेप 7

एक बाउल में हल्का गरम पानी ले और एक चुटकी नमक डालें , दूसरे राउंड में तेज आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक सभी गुजिया तलें , तेल से निकालते ही गुजिया को उसी गुनगुने पानी में शिफ्ट कर दे | 10 मिनट बाद सभी गुजिया को हल्के हांथो से प्रेस करके बाहर निकालें , तेज प्रेस न करे |



स्टेप 8

प्लेटिंग के लिए एक प्लेट में गुजिया रखे फिर उसमे एक स्पेशल मसाला पाउडर डालें - नोट - ( ये स्पेशल मसाला पाउडर आप घर पर ही बना सकते है इसके लिए 4 चम्मच साबुत धनिया , 1 चम्मच जीरा , 5 साबुत लालमिर्च , 6 से 7 कालीमिर्च , 1 चम्मच काश्मीरी लाल मिर्च , नमक और कालानमक स्वादानुसार इन सबको पहले एक साथ हल्का भून ले जिससे इनकी नमी निकल जाए फिर इनका पाउडर बना ले ) ऊपर से ठंडा - ठंडा छना हुआ मीठा दही डाले , हरी धनिया और पुदीना की चटनी , खजूर की चटनी और इमली की चटनी मिलाएं | चटपटी दही गुजिया खाने के लिए तैयार है |

आप भी घर पर एक बार 'दही की गुजिया' जरूर बनाइएगा और हमें बताइएगा कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी। इसी तरह और भी आसान और स्‍वादिष्‍ट रेसिपी जानने के लिए पढ़ते रहें foodzlife.com |

आप इस रेसिपी का वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल foodzlife पर देख सकते है -






To display the Widget on your site, open Blogs Products Upsell Settings Panel, then open the Dashboard & add Products to your Blog Posts. Within the Editor you will only see a preview of the Widget, the associated Products for this Post will display on your Live Site.

Start your 14 days Free Trial to activate products for more than one post.

icon above or open Settings panel.

Please click on the

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें

🌿 FOODZLIFE®

Authentic homemade pickles, premium masala powders, natural vinegar, and traditional Indian recipes crafted with quality ingredients and love. Bringing the true taste of Indian kitchens to every home.

✅ 100% Homemade
✅ Premium Quality
✅ Pan India Delivery
✅ Secure Payments

Quick Links

➜ Home

➜ Shop

➜ Pickles

➜ Masala Powders

➜ Recipes

➜ Contact Us

Customer Support

➜ About Us

➜ Privacy Policy

➜ Shipping Policy

➜ Return Policy

➜ FAQ

CONNECT WITH US

✉️ Email Us
foodzlifeindia@gmail.com

☎️ Call Us
+91 8368845374

📍 Location
Uttar Pradesh, India

FOLLOW US

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • YouTube
  • TikTok
© कॉपीराइट

All content of this blog is copyrighted. It is prohibited to use this content in any book, newspaper, journal, software or distrubuted by any other means, without express written permission.

bottom of page