top of page

रेस्टोरेंट वाली ग्रीन डिप असली रेसिपी | Restaurant style Green dip

  • लेखक की तस्वीर: uma rawat
    uma rawat
  • 7 सित॰ 2021
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 10 मार्च 2024



दोस्तों आज हम शेयर करेंगे रेस्टोरेंट में मिलने वाली हरी चटनी की सीक्रेट रेसिपी। सीक्रेट शब्द हमने इसलिए इस्तेमाल किया है क्योंकि रेस्टोरेंट वाले कभी ये नहीं बताते कि उन्होंने इस चटनी में क्या सामग्री इस्तेमाल की है। रेस्टोरेंट में ये चटनी सर्व की जाती है बिरयानी के साथ , टिक्का के साथ , रोल के साथ और अन्य बहुत सारी डिश के साथ। ये डिप बहुत ही टेस्टी बनती है।








आवश्यक सामग्री



  1. एक कप हरा धनिया

  2. ८ से १० ताजे पालक के पत्ते

  3. आधा कप ताजा पुदीना

  4. ८ से १० ताज़ी हरी मिर्च

  5. २ बड़ी कलियाँ लहसुन की छीलकर लेंगे

  6. १ इंच अदरक का टुकड़ा छीलकर लेंगे

  7. आधी छोटी चम्मच कालीमिर्च

  8. एक चौथाई चम्मच जीरा

  9. आधा चम्मच भुना जीरा

  10. दो चम्मच काला नमक

  11. एक चौथाई चम्मच सफ़ेद नमक

  12. एक चम्मच चाट मसाला

  13. दो नीम्बू का रस

  14. 500 ग्राम ताजा दही











बनाने की विधि


1. सबसे पहले हरा धनिया, ताजे पालक के पत्ते, ताजा पुदीना, हरी मिर्च को साफ पानी से अच्छे से 4 से 5 बार धुल लेंगे फिर उनका पानी सुखा लेंगे।







2. हरा धनिया, ताजे पालक के पत्ते, ताजा पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन, काली मिर्च,जीरा को एक मिक्सी के जार

में डाल लेंगे






3. इसके बाद इसमें आधा चम्मच भुना जीरा, एक छोटी चम्मच काला नमक , एक चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादानुसार या आधी छोटी चम्मच और एक नीम्बू का रस मिला लेंगे।





4. इसमें पानी नहीं मिलाना है इसको ऐसे ही पीस लेना है पीसने के बाद एक गाढ़ा पेस्ट बनकर तैयार होगा।







5. 500 ग्राम ताजा दही लेकर उसे अच्छे से ब्लेंड कर लीजिये और फिर उसे किसी छन्नी से छान लीजिये।







6. अब जितनी डिप या चटनी बनानी है उसके अनुसार दही ले लीजिये और चटनी का पेस्ट उस दही में धीरे - धीरे चलाते हुए तब तक मिलाये तक तक डिप का कलर रेस्टोरेंट के डिप जैसा हरा न हो जाए और उसमे से अच्छी सी खुशबू न आने लगे।





7. अब लास्ट में हम इसमें थोड़ा काला नमक और एक नीम्बू का रस मिला लेंगे ये दोनों चीजें डिप में मिलाना जरुरी है इससे डिप का स्वाद बढ़ जाता है।






रेस्टोरेंट में मिलने वाली हरी चटनी की सीक्रेट रेसिपी बनकर तैयार है आप ये चटनी बनाकर बिरयानी के साथ , टिक्का के साथ , रोल के साथ और अन्य बहुत सारी डिश के साथ इसका लुत्फ़ उठा सकते है।



रेसिपी पसंद आये तो लाइक , शेयर और कमेंट जरुर करे .


रेसिपी देखने के लिए धन्यवाद



आप इस रेसिपी का वीडियो हमारे youtube चैनल foodzlife पर देख सकते है।




हैशटैग




To display the Widget on your site, open Blogs Products Upsell Settings Panel, then open the Dashboard & add Products to your Blog Posts. Within the Editor you will only see a preview of the Widget, the associated Products for this Post will display on your Live Site.

Start your 14 days Free Trial to activate products for more than one post.

icon above or open Settings panel.

Please click on the

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें

🌿 FOODZLIFE®

Authentic homemade pickles, premium masala powders, natural vinegar, and traditional Indian recipes crafted with quality ingredients and love. Bringing the true taste of Indian kitchens to every home.

✅ 100% Homemade
✅ Premium Quality
✅ Pan India Delivery
✅ Secure Payments

Quick Links

➜ Home

➜ Shop

➜ Pickles

➜ Masala Powders

➜ Recipes

➜ Contact Us

Customer Support

➜ About Us

➜ Privacy Policy

➜ Shipping Policy

➜ Return Policy

➜ FAQ

CONNECT WITH US

✉️ Email Us
foodzlifeindia@gmail.com

☎️ Call Us
+91 8368845374

📍 Location
Uttar Pradesh, India

FOLLOW US

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • YouTube
  • TikTok
© कॉपीराइट

All content of this blog is copyrighted. It is prohibited to use this content in any book, newspaper, journal, software or distrubuted by any other means, without express written permission.

bottom of page