Ghiya ki Sabji Recipe | लौकी की सब्जी बनाने की आसान और टेस्टी विधि
- uma rawat
- 17 सित॰ 2025
- 2 मिनट पठन
लौकी की सब्जी अक्सर लोग खाने से कतराते हैं, लेकिन सही तरीके से बनाई जाए तो यह बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। आज हम आपके लिए लाए हैं घिया की सब्जी – जो बिल्कुल सिंपल, बिना झंझट और झटपट बनने वाली डिश है। यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी। चाहे लंच हो, डिनर हो या टिफिन बॉक्स – हर जगह फिट बैठती है।

सामग्री (Ingredients)
घिया (लौकी) – 500 ग्राम
तेल – 1 बड़ा चम्मच
देसी घी – 2 छोटे चम्मच
जीरा – ¼ छोटा चम्मच
लहसुन की कलियां – 6-7 (कटी हुई)
प्याज – 2 मध्यम आकार के (बारीक कटे हुए)
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
नमक – स्वादानुसार
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच (या स्वादानुसार)
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
बनाने की विधि (Perfect Vidhi)
सबसे पहले घिया (लौकी) को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
कढ़ाई में तेल और देसी घी डालकर गर्म करें।
जीरा डालें, फिर कटा हुआ लहसुन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
अब प्याज डालकर हाई फ्लेम पर सुनहरा होने तक भूनें।
हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें।
अब इसमें कटे हुए घिया के टुकड़े डालें और नमक डालकर मिक्स करें।
ढककर 10-12 मिनट तक पकाएँ जब तक लौकी नरम न हो जाए।
अब धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालें और 4-5 मिनट और पकाएँ।
लौकी को थोड़ा मैश करते हुए अच्छे से भूनें जब तक सब्जी पैन छोड़ने न लगे।
ऊपर से हरा धनिया और लंबाई में कटी हरी मिर्च डालकर मिक्स करें।
तैयार है टेस्टी घिया की सब्जी। इसे चपाती, पराठा, पूरी या चावल के साथ गर्मागर्म परोसें।
सर्व करने का तरीका
👉 यह सब्जी आप लंच, डिनर और बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं।
👉 रोटी और चावल दोनों के साथ परफेक्ट लगती है।
To display the Widget on your site, open Blogs Products Upsell Settings Panel, then open the Dashboard & add Products to your Blog Posts. Within the Editor you will only see a preview of the Widget, the associated Products for this Post will display on your Live Site.
Start your 14 days Free Trial to activate products for more than one post.
icon above or open Settings panel.
Please click on the




टिप्पणियां