1 कटोरी चावल, 3 देशों का स्वाद: चाइनीस फ्राइड राइस, इटैलियन रिसोट्टो और इंडियन टमाटर राइस – 20 मिनट में तैयार
- uma rawat
- 4 मई 2025
- 2 मिनट पठन
आज हम 1 कटोरी चावल से 3 अलग-अलग देशों की डिश बना रहे हैं.

चाइनीस फ्राइड राइस 🥢 | इटैलियन रिसोट्टो 🧀 | देसी टमाटर राइस 🍅कमाल की रेसिपीज जो आपकी रसोई को बना देंगी मिनी वर्ल्ड किचन!
🌏 रेसिपी 1: चाइनीस फ्राइड राइस

सामग्री:
1 कटोरी उबले चावल (ठंडे)
1/2 कप मिक्स वेजीज (गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च)
1 अंडा (ऑप्शनल)
1 छोटा चम्मच सोया सॉस
1/2 छोटा चम्मच विनेगर
1 हरी मिर्च (कटी हुई)
स्वादानुसार नमक और काली मिर्च
बनाने की विधि:
कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें, हरी मिर्च और अंडा डालकर स्क्रैम्बल करें।
सभी सब्जियाँ डालकर 2 मिनट भूनें।
चावल, सोया सॉस, विनेगर, नमक-मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
गार्निशिंग के लिए स्प्रिंग ऑनियन डालें।
रेसिपी 2: इटैलियन रिसोट्टो (घर का बना वर्जन)

सामग्री:
1 कटोरी उबले चावल
1/2 कप प्याज़ (बारीक कटी)
1/4 कप मशरूम/पालक
1 बड़ा चम्मच बटर
1/2 कप दूध/वेजिटेबल स्टॉक
1 छोटा चम्मच ऑरिगैनो
2 बड़े चम्मच चीज़ (पार्मेजान या प्रोसेस्ड)
बनाने की विधि:
पैन में बटर पिघलाकर प्याज़ और मशरूम भूनें।
चावल डालकर 1 मिनट भूनें, फिर दूध/स्टॉक डालें।
ऑरिगैनो और चीज़ मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएँ।
गार्मिश के लिए बेसिल लीव्स डालें।
रेसिपी 3: इंडियन टमाटर राइस

सामग्री:
1 कटोरी उबले चावल
2 टमाटर (प्यूरी बनाएँ)
1 छोटा चम्मच राई
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
कुछ करी पत्ते
बनाने की विधि:
कड़ाही में तेल गर्म करके राई और करी पत्ता डालें।
टमाटर प्यूरी, हल्दी, नमक डालकर पकाएँ जब तक तेल अलग न हो जाए।
चावल और गरम मसाला मिलाएँ।
गार्निशिंग के लिए धनिया पत्ती डालें।
📌 विशेष टिप्स:
चाइनीस राइस: चावल ठंडे होने चाहिए वरना चिपक जाएँगे।
रिसोट्टो: दूध धीरे-धीरे डालें, लगातार चलाते रहें।
टमाटर राइस: तेल अच्छा गर्म होना चाहिए ताकि राई अच्छे से फटे।ये सभी रेसिपीज कम सामग्री और कम समय में बनकर तैयार हो जाती हैं।
#1कटोरी3स्वाद #चावलविशेष #20मिनटमेंतैयार #GlobalRiceRecipes #ChineseFriedRice #ItalianRisotto #IndianTomatoRice #FoodzLifeSpecial #RecipeOfTheDay
To display the Widget on your site, open Blogs Products Upsell Settings Panel, then open the Dashboard & add Products to your Blog Posts. Within the Editor you will only see a preview of the Widget, the associated Products for this Post will display on your Live Site.
Start your 14 days Free Trial to activate products for more than one post.
icon above or open Settings panel.
Please click on the





टिप्पणियां