राजस्थानी कांजी वड़ा रेसिपी | Holi Special Kanji Vada | Fermented Probiotic Drink
- uma rawat
- 25 फ़र॰
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 15 मार्च
कांजी वड़ा राजस्थान की एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट डिश है जिसमें दाल के सॉफ्ट वड़े खट्टे-चटपटे fermented drink में डाले जाते हैं। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ आपकी gut health और digestion के लिए भी बहुत फायदेमंद है। होली के समय भारी खाने के बाद Kanji Vada पेट को हल्का रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इस आसान और ऑथेंटिक रेसिपी से आप घर पर परफेक्ट Kanji Vada जरूर बना पाएंगे।
🧂 सामग्री (Ingredients)
कांजी के लिए
राई – 2 बड़े चम्मच
साधारण नमक – 2 बड़े चम्मच
हींग – ¼ छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 1
पानी – 2 लीटर (उबला और ठंडा)
काला नमक – स्वाद अनुसार (सर्व करते समय)
चाट मसाला / भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – चुटकी भर
नींबू रस – 1 छोटा चम्मच
वड़ा के लिए
धुली उड़द दाल – 1 कप
धुली मूंग दाल – 1 कप
हरी मिर्च – 1
जीरा – ½ छोटा चम्मच
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – तलने के लिए
👩🍳 बनाने की विधि (Kanji Vada)
Step 1: कांजी बनाएं (Fermentation)
राई, नमक, हींग और लाल मिर्च को दरदरा पीस लें।मिट्टी / कांच के बर्तन में यह मसाला डालकर 2 लीटर उबला ठंडा पानी मिलाएं।ढककर धूप या गर्म जगह पर 3–4 दिन रखें जब तक कांजी खट्टी न हो जाए।
👉 पहचान: ऊपर राई तैरने लगे और खुशबू आने लगे।
अब काला नमक, चाट मसाला, काली मिर्च और नींबू रस डालकर मिक्स करें।
Step 2: वड़ा बनाएं
उड़द और मूंग दाल 4–6 घंटे भिगोकर कम पानी में पीस लें।हरी मिर्च, जीरा, अदरक मिलाएं और बैटर को अच्छी तरह फेंटें जब तक हल्का और फ्लफी न हो जाए।मीडियम गरम तेल में छोटे वड़े फ्राई करें।
Step 3: वड़ा सॉफ्ट करें
गुनगुने नमक-हींग वाले पानी में वड़े 1 घंटे भिगो दें।हल्का दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकालें।
Step 4: Kanji Vada तैयार
सॉफ्ट वड़े कांजी में डालें।धनिया, पुदीना और बर्फ डालकर ठंडा सर्व करें।
होली स्पेशल के लिए आप इसे 👉 Gujiya Recipe और 👉 Dahi Vada Recipe के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
⭐ Recipe Benefits
✔ Natural probiotic drink
✔ Gut health improve करता है
✔ Digestion बेहतर करता है
✔ Holi special perfect dish
✔ Refreshing & light
💡 Tips
काला नमक हमेशा सर्व करते समय डालें
मिट्टी या कांच का बर्तन best है
सर्दियों में fermentation ज्यादा समय लेता है
ज्यादा खट्टा चाहिए तो extra दिन रखें
वड़े बहुत सॉफ्ट होने चाहिए
और भी पारंपरिक और स्ट्रीट फूड रेसिपी के लिए देखें:
#kanjivada #kanjivadarecipe #holispecial #holirecipe #rajasthanirecipe #fermenteddrink #probioticfood #guthealth #indiansnacks #streetfoodindia #traditionalrecipe #foodzlife #healthydrink #digestivefood #festivalrecipe
To display the Widget on your site, open Blogs Products Upsell Settings Panel, then open the Dashboard & add Products to your Blog Posts. Within the Editor you will only see a preview of the Widget, the associated Products for this Post will display on your Live Site.
Start your 14 days Free Trial to activate products for more than one post.
icon above or open Settings panel.
Please click on the





टिप्पणियां