Mustard Sauce Recipe|कॉन्टिनेंटल फूड का स्वाद बढ़ा देती है मस्टर्ड सॉस, जाने इसके फायदे और रेसिपी | Rai Ki chutney | kasundi
अपडेट करने की तारीख: 26 दिस॰ 2024
Mustard Sauce Recipe अमेरिकन सॉस मार्केट में काफी महंगे दामों में मिलती है लेकिन इसे आप घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं और बहुत ही सस्ते में | काफी सारी चीजों में इसका इस्तेमाल होता है इसे एज अ डिप या फिर ड्रेसिंग में या फिर मैरिनेट में इस्तेमाल किया जाता है,इसे आप सर्व कर सकते हैं आलू के पराठे या फिर किसी भी स्टफ पराठा कचौरी , समोसे , पकौड़े के साथ और सबसे खास बात इस चटनी की कि इसे आप लॉन्ग टाइम तक स्टोर करके भी रख सकते हैं |

Mustard Sauce Recipe पोषक तत्वों से भरपूर सरसों के बीज में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद सेलेनियम और मैग्नीशियम की मात्रा से शरीर हृदय रोगों से दूर रहता हैं। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मज़बूत बनी रहती है। सरसों के बीज से तैयार मस्टर्ड सॉस स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करती है। बाज़ार में उपलब्ध मस्टर्ड सॉस में प्रिजर्वेटिव्स को मिलाया जाता है। मगर घर आप नपे तुले ढ़ग से मसालों का इस्तेमाल करके अपने स्वाद के मुताबिक इसे तैयार कर सकते हैं। जानते हैं सरसों के बीज के कुछ अन्य फायदे और सॉस तैयार करने की विधि भी।
सरसों के बीज के फायदे Mustard Sauce Recipe
1. एंटीऑक्सीडेंटस का रिच सोर्स
सरसों के बीज में कैरोटीनॉयड,आइसोरहमनेटिन और केम्पफेरोल समेत एंटीऑसीडेंटस पाए जाते है। इन फ्लैवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट्स की मदद से शरीर में टाइप 2 डायबिटीज़, हार्ट संबधी समस्याएं और कैंसर सेल्स की रोकथाम करने में भी मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा सरसों के बीज में एंटी इंफ्लामेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं।
2. स्किन संबधी समस्याओं को करे हल
एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर सरसों के बीज का सेवन करने से स्किन संबधी समस्याएं दूर होने लगती है। शरीर में बढ़ने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इससे सोरायसिस के लक्षणों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा डर्माटाइटिस की परेशानी भी हल हो जाती है।
3. ब्लड शुगर लेवल को करें नियंत्रित
खून में ग्लूकोज़ का बढ़ता स्तर नियंत्रित करने के लिए सरसों के बीज का सेवन करें। फिलिपीन काउंसिल ऑफ हेल्थ रिसर्च के अनुसार सरसों के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से टाइप 2 शुगर को रिवर्स किया जा सकता है।
4. गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाए
यूरोपियन फेडरेशन ऑफ फूड सांइस एंड टेकनोलॉजी के एक रिसर्च के अनुसार मस्टर्ड सीड्स के सेवन से शरीर में वसा को घटाया जा सकता है। 40 से 70 की उम्र के 42 लोगों पर किए गए रिसर्च के मुताबिक उन्हें 12 सप्ताह तक मसटर्ड सीड्स दिए गए। इनमें से 64 फीसदी लोगों के कोलेस्ट्रॉल में गिरावट दर्ज की गई और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ पाया गया।
जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर मस्टर्ड सॉस को बनाने की रेसिपी |
आवश्यक सामग्री Mustard Sauce Recipe
छह बड़े चम्मच येलो मस्टर्ड ( पीली सरसों )
दो बड़े चम्मच ब्लैक वाली मीडियम साइज की मस्टर्ड ( राई )
2 इंच अदरक के टुकड़े
10 कलियां लहसुन
चार हरी मिर्च
नमक सवा छोटा चम्मच या फिर स्वादानुसार
आधा कप पानी
एक छोटी चम्मच शुगर (चीनी)
1/4 कप यानी कि चार बड़े चम्मच वाइट विनेगर (सफ़ेद सिरका )
आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 चौथाई कप मस्टर्ड ऑयल (कच्चा सरसों का तेल )
बनाने की विधि
स्टेप 1
छह बड़े चम्मच पीली सरसों, दो बड़े चम्मच राई (काली सरसों ) को अच्छे से कपड़े में पोछकर साफ कर ले, उसके बाद मिक्सर जार के अंदर पल्स मूड पर ग्राइंड करे | एक सेकंड चलाए रुक जाए चलाए रुक जाए यदि आपने लगातार मिक्सी को चला दिया तो ऑयल रिलीज हो जाएगा |

स्टेप 2
2 इंच अदरक के टुकड़े को धोकर छीलकर सुखाकर ,10 कलियां लहसुन की, चार हरी मिर्च को काट कर, सवा छोटा चम्मच नमक, आधा कप पानी को पकाकर ठंडा करके,एक छोटी चम्मच शुगर मिलाकर पीस ले |

स्टेप 3
मस्टर्ड सॉस को लॉन्ग टाइम तक स्टोर करने के लिए चार बड़े चमच वाइट विनेगर( सिरका )मिलाये| आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर मिलाये अगर कमर्शियल यूज के लिए बना रहे हैं तो इसके अंदर येलो फूड कलर भी इस्तेमाल कर सकते हैं |अब इसे भी ब्लेंड कर लें ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए |एक चौथाई कप कच्चा सरसों का तेल मिलाये | सॉस के अंदर तेल ऐड कर देने के बाद एक बार और मिक्सी चला लें ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं | लीजिए तैयार है येलो मस्टर्ड सॉस बहुत ही इजी तरीके से और एकदम सेम टेस्ट आएगा जैसा कि आप मार्केट से महंगे दामों में लेकर आते हैं यह येलो मस्टर्ड सॉस आप एक बार इस तरीके से जरूर बनाकर देखिए |
#mustardsauce #yellowmustardsauce #chutney #americanmustardsauce #sauce #saucerecipe #saucerecipes #pilisarsonkichutney #foodzlife
To display the Widget on your site, open Blogs Products Upsell Settings Panel, then open the Dashboard & add Products to your Blog Posts. Within the Editor you will only see a preview of the Widget, the associated Products for this Post will display on your Live Site.
Start your 14 days Free Trial to activate products for more than one post.
icon above or open Settings panel.
Please click on the





टिप्पणियां