चटपटा खट्टा मिनटों में तैयार होने वाला हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार - Green Chilli Pickle
अपडेट करने की तारीख: 9 जुल॰ 2024
Green Chilli Pickle : आज हम शेयर करने वाले हैं इंस्टेंट हरी मिर्च का अचार सिर्फ 10 मिनट के अंदर-अंदर यह अचार बनकर तैयार हो जाता है और बनता बहुत ज्यादा टेस्टी है इसे खाने के लिए आपको हफ्तों तक का वेट भी नहीं करना पड़ेगा यह चटपटी खट्टी मिर्चिया आप तुरंत बनाकर तुरंत खा सकते हो इस अचार को आप लॉन्ग टाइम तक स्टोर भी कर सकते हो यह खराब नहीं होता दोस्तों यह रेसिपी आप ट्राई करें और अगर पोस्ट अच्छी लग जाए तो लाइक कीजिएगा और शेयर कीजिएगा तो आइए बनाना देखते हैं यह सिंपल इंस्टेंट मिर्ची का अचार |

Green Chilli Pickle : बनाने के लिए सामग्री
500 ग्राम के करीब कम तीखी हरी मिर्च
नमक डेढ़ बड़े चम्मच
काला नमक आधा छोटा चम्मच
पौना छोटा चम्मच अजवायन
2 छोटे चम्मच कलौंजी
चार बड़े चम्मच वाइट विनेगर (सफेद सिरका )
आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
दो बड़े चम्मच साबुत सौंफ
एक छोटी चम्मच साबुत मेथी दाना
एक छोटी चम्मच साबुत जीरा
एक बड़ी चम्मच लाल वाली राई
एक कप के करीब मस्टर्ड ऑयल
आमचूर पाउडर आधी छोटी चम्मच
हींग पाउडर चौथाई छोटा चम्मच
Green Chilli Pickle : बनाने की विधि
स्टेप 1
हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार बनाने के लिए हमने यहां पर 500 ग्राम के करीब कम तीखी हरी मिर्च ली हैं यह थोड़ी सी मोटी और थोड़ी सी लंबी होती हैं यदि आपको तीखा अचार पसंद है तो आप पतली और डार्क ग्रीन कलर की हरी मिर्च लें वह थोड़ी सी स्पाइसी होती हैं सबसे पहले मिर्च को अच्छे से धो लें उसके बाद इन्हें सुखा लें, पंखे की हवा में सुखा लें या फिर कपड़े से पोंछ ले या टिशू पेपर से और अगर धूप मिल जाए तो धूप में इन्हें सुखा सकते हैं सबसे पहले इनका डंठल तोड़कर अलग कर देंगे डंठल को अचार में ऐड नहीं करेंगे इससे अचार खराब हो सकता है |

स्टेप 2
नेक्स्ट स्टेप में हम मिर्च को कट करेंगे तो आप इन्हें अपने मनपसंद आकार में काट सकते हैं हम इन्हें गोल टुकड़ों में कट कर रहे हैं थोड़े से थिक पीसेज ताकि खाने की हर बाइट के साथ आप इनका एक टुकड़ा लेकर एंजॉय कर सके मिर्च को लंबाई में भी कट किया जा सकता है एक मिर्ची के दो या फिर चार टुकड़े कर सकते हैं और मिर्चियों में मसाला भी स्टफ कर सकते हैं थोड़ा सा चीरा लगाकर | अब इन्हें मैरिनेट करेंगे कुछ चीजों से नमक ऐड कर लेंगे डेढ़ बड़े चम्मच और काला नमक ऐड करेंगे आधा छोटा चम्मच, पौना छोटा चम्मच अजवायन ऐड कर लेंगे और 2 छोटे चम्मच कलौंजी ऐड करेंगे इन सभी चीजों से बहुत ही अच्छा टेस्ट आता है मिर्च के अंदर अब चार बड़े चम्मच वाइट विनेगर सफेद सिरका ऐड करेंगे बाजार में महंगे दामों में मिलने वाला यह सफेद सिरका आप घर पे बड़ी ही आसानी से कम पैसे में कम लागत में बना सकते हैं |
आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर ऐड करेंगे और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे अब इन मिर्च को कुछ टाइम के लिए यूं ही छोड़ देंगे ताकि मिर्चिया अच्छे से खट्टी हो जाए और खाने लायक तैयार हो जाए दोस्तों यदि आप वाइट विनेगर यानी कि सिरका नहीं खाते हैं तो फिर आप गन्ने का या फिर सेब का सिरका भी ऐड कर सकते हैं या फिर आप इसमें नींबू का रस भी ऐड कर सकते हैं |
इसे ढककर रख देंगे 5 से 10 मिनट के लिए तब तक हम इसकी बाकी की तैयारियां कर लेते हैं |

स्टेप 3
स्टेप 4
अब सेम पैन के अंदर हम एक कप के करीब मस्टर्ड ऑयल गरम कर लेंगे यानी कि सरसों का तेल , सरसों का तेल अचार के लिए बेस्ट माना जाता है क्योंकि इसके अंदर एक तीखा फ्लेवर होता है जो कि अचार को खराब नहीं होने देता इसे दूर करने के लिए हम धुआं उठने तक इसे गर्म करते हैं उसके बाद इसे हल्का ठंडा करके यूज करेंगे दोस्तों आप इसके अंदर तेल कोई भी इस्तेमाल कर सकते हो इधर हमारी मिर्चियाँ मैरिनेट हो चुकी हैं हमने मिर्च को सिर्फ 5 से 7 मिनट के लिए ही मैरिनेट किया है आप इसे ज्यादा समय के लिए भी मैरिनेट कर सकते हो उससे और भी अच्छे रिजल्ट मिलेंगे मिर्चिया हमारी अच्छी तैयार हो चुकी हैं इन्होंने काफी सारा पानी रिलीज किया है नमक के साथ मिलकर और यह मिर्चिया हल्की सी सॉफ्ट हो चुकी हैं यदि आपको तेल मसालों से परहेज है तो आप इन मिर्च को यूं ही एंजॉय कर सकते हो यह ऐसे भी अच्छी लगती हैं लेकिन हमने इनके लिए मसाले तैयार किए हैं तो ये मसाले ऐड कर लेंगे | चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर ऐड कर लेंगे और अब इसके अंदर आमचूर पाउडर ऐड करेंगे आधी छोटी चम्मच, मसालों में खटास लाने के लिए और हींग पाउडर ऐड करेंगे लगभग चौथाई छोटा चम्मच दो कलछी यानी कि आधा कप के करीब सरसों का तेल ऐड कर लेंगे जो तेल हमने गर्म किया था इसे हल्का सा गुनगुना ही ऐड किया है और उसके बाद इन मसालों को अच्छे से मिक्स करेंगे मसाले कुछ ही देर में फूलकर तैयार हो जाएंगे और ये अचार आप तुरंत के तुरंत एंजॉय कर सकते हो इसे भर कर रखेंगे किसी साफ और सूखी कांच की बड़नी में और इसे आप रूम टेंपरेचर पे ही रखें यदि आपको ज्यादा समय के लिए अचार चलाना है या फिर ज्यादा समय के लिए बना रहे हैं तो आप इस अचार के अंदर बचा हुआ आधा कप तेल भी ऐड कर लें और अचार को आप आराम से एंजॉय कर सकते हैं पांच से छ महीने के लिए लेकिन मेरी माने तो मिर्चिया तो पूरे साल आती रहती हैं और आप इन्हें ताजा बनाकर एक से डेढ़ महीने के अंदर-अंदर कंज्यूम कर लें उसके बाद फिर से फ्रेश बनाएं और फ्रेश कंज्यूम करें मिर्च का अचार ताजा ही अच्छा लगता है |
chilli pickle recipe green chilli for pickle marinat chilli mirch pickle is ready
To display the Widget on your site, open Blogs Products Upsell Settings Panel, then open the Dashboard & add Products to your Blog Posts. Within the Editor you will only see a preview of the Widget, the associated Products for this Post will display on your Live Site.
Start your 14 days Free Trial to activate products for more than one post.
icon above or open Settings panel.
Please click on the





टिप्पणियां